सरगुजा के इस कालेज और हॉस्टल के विद्यार्थियों ने एसपी से कहा... साहब शाम होते ही यहां शराबियों का बढ़ जाता है आतंक..! खाली बोतल तोड़ शोर और गाली गलौज से पढ़ाई में नही लगता मन... किसी गंभीर घटना का भी बना रहता है खतरा.... एसपी ने कहा - निर्भय रहिए होगी कार्यवाई......

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर
। राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने आज एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन  सौंप हॉस्टल परिसर में शराबियो, असामाजिक तत्वों का आतंक होने की बात कह पेट्रोलिंग बढ़ा कार्यवाई किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया कि एनएसयूआई के द्वारा चलाए जा रहे छात्र संवाद के कार्यक्रम के तहत राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय के छात्रों से मुलाकात किया यहां अन्य राज्य एवं अन्य जिले से भी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। हॉस्टल में रह रहे छात्रों को वहां पर असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब पीकर के बोतलें फेंके जाते हैं एवं रात को हॉस्टल में पत्थर फेंके जाते हैं जिसे छात्र भयभीत है । ज्ञापन में जिले के अन्य महाविद्यालय, स्कूल में भी लगभग यही स्तिथि है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के द्वारा इस ओर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। सौंपने वालों में आशीष जायसवाल,अंकित जायसवाल, वैभव पांडे, पीयूष पांडेय,महेंद्र सिंह, शुभम, हेमंत पोर्ते, गजेंद्र, दृष्टि आहूजा, पूजा साहू आदि  उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)