शादीशुदा होने की बात छिपा युवती से सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर दगाबाज प्रेमी ने 8 साल में कई बार किया बलात्कार.... गर्भवती होने पर फूटा उसके शादीशुदा होने का भांडा.... युवती ने छलपूर्वक गर्भपात भी कराने का लगाया आरोप .... कलेक्टर के जनदर्शन में ज्ञापन सौंप एफआईआर की लगाई गुहार....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर
। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक 27 वर्षीया युवती ने मायापुर निवासी युवक के खिलाफ शादीशुदा होने की बात छुपा सात फेरे लेने का वादा कर पिछले 8 साल से अनाचार करने का आरोप लगाते हुए गर्भपात कराने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित युवती के द्वारा युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कलेक्टर के जनदर्शन में गुहार लगाई गई है। युवती का यह भी आरोप है कि उन्होंने इस मामले में कार्यवाई के लिए गांधीनगर थाने का कई बार चक्कर लगाया मगर उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी, जिससे मजबूर होकर उन्हें जनदर्शन में आना पड़ा। युवती ने आरोप लगाया है कि मायापुर के सुनील नामक युवक ने 8 साल पहले उससे शादी कर सात जन्मों तक साथ निभाने  की कसमें खाई थी। भावनाओं के साथ खेलते हुए उसने 8 साल में कई बार दैहिक शोषण किया। जब वह दो माह की गर्भवती हो गई तब युवक ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है उसे साथ नही रख सकता। छलपूर्वक दवा खिला गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने दगाबाज युवक के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)