अंबिकापुर। सरगुजा की मितानिन बहनो ने उपमुख्यमंत्री टीएससिंहदेव की कलाई पर राखी बंधा। बुधवार को राजमोहनी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सरगुजा की मितानिनों ने उपमुख्यमंत्री को राखी बांधा। इस दौरान उन्हें संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राखी बंधवाने में विलंब के लिये उनसे क्षमा मांगा। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में उनपर जवाबदेही बढती जा रही है, इस कारण विलंब हुआ। कार्यक्रम को संबांधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पित सेवा भाव के लिये मितानिनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्प मानदेय के बावजूद मितानिन दिन-रात आमजन की सेवा में लगे रहते हैं। कोविड काल में मितानिन बहनों ने शानदार योगदान किया। इस दौरान उन्होंने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की जारी हडताल को लेकर दुख व्यक्त किया। हडताल समाप्त करने हेतु उन्हें संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, किंतु उनमें से करीब 9 हजार कर्मचारी ही हडताल पर गये। उनसे लगातार बातचीत हो रही है और वे बार-बार हडताल वापस लेने का आश्वासन देकर अपनी बात से पलट जाते हैं। ऐसा लगता है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हडताल में राजनीति ने प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति का प्राथमिक उद्देश्य आमजन की सेवा है न कि नौकरी देना। यदि ऐसे हडताल से आमजन की सेवा बाधित होती है तो ऐसे नौकरी देने से क्या हासिल होगा। हडताल से जब लोकसेवा प्रभावित होती है तो ऐसे हडताली कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि हम किसी हडताली कर्मचारी के प्रति कठोर कारवाई करने से बच रहे हैं। उनके प्रति हमारी उम्मीदे कायम हैं। रखाबंधन के इस कार्यक्रम के दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समीति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, सैयद अख्तर हुसैन, मदन जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, गीता रजक, हेमंती प्रजापति, पायल अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह धंजल, अशफाक अलि, अनूप मेहता, प्रमोद चौधरी, चंद्र प्रकाश सिंह, अविनाश कुमार, आतिश शुक्ला आदि मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा - प्रदेश के 9 हजार हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारी काम पर लौटने का आश्वासन देकर बार- बार दे रहे हैं धोखा.... ऐसे कर्मचारियों से सरकार की सहानुभूति भी होती है कम......
By -
सितंबर 13, 2023
0
Tags:




