अंबिकापुर। भाजपा लखनपुर मंडल में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास में शक्तिकेंद प्रभारी, संयोजक , सह संयोजक , बूथ प्रभारी और कार्यकर्ताओ की बैठक आहूत की गई। । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने की । बैठक में कई मुद्दों के साथ परिवर्तन यात्रा को लेकर चर्चा किया गया । कार्यकर्ताओं में विधान सभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखा । राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर विधानसभा सीट से टिकिट की उम्मीद जताते हुए कहा, यदि संगठन ने मौका दिया तो सभी के सहयोग से निश्चित तौर पर जीत दर्ज की जायेगी। बैठक को ब्रिज किशोर पांडे, सुभाष अग्रवाल , राजेंद्र जयसवाल ,महामंत्री सतनारायण साहू , महेश्वर रजवाड़े ने भी संबोधित करते हुए बूथ मैनेजमेंट पर बल देते हुए युवा टीम तैयार करने की बात कही । बैठक में मंडल के पधाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
लखनपुर भाजपा मंडल की बैठक में टिकिट के दावेदार राजेश अग्रवाल के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता... बूथ मैनेजमेंट पर दिया गया जोर...
By -
सितंबर 13, 2023
0
Tags:




