कम समय में कुबेर बनने का सपना देख नशे के घिनौने कारोबार में उतरे दो बदमाशों के मंसूबों पर पुलिस ने फेर दिया पानी.... अहमद और अनुराग को नशीली दवाओं के जखीरे के साथ रंगे हाथों दबोचा.....

कम समय में कुबेर बनने का सपना देख नशे के घिनौने कारोबार में उतरे दो बदमाशों के मंसूबों पर पुलिस ने फेर दिया पानी.... अहमद और अनुराग को नशीली दवाओं के जखीरे के साथ रंगे हाथों दबोचा.....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त दो बदमाशों को गांधीनगर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनो आरोपी  नशापूर्ति और शीघ्र दौलतमंद बनने नशा के कारोबार में उतरे मगर पुलिस की सक्रियता  के आगे उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।  दोनो युवक मोटरसाइकिल से लटोरी की ओर से अंबिकापुर आ रहे थे, तभी मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और तलाशी ली तो उनके कब्जे से करीब 14 हजार रुपए मूल्य का नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। प्रशिक्षु डीएसपी सुभम तिवारी, गांधीनगर थाना प्रभारी जॉन प्रदीप लकड़ा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डी वाय 9061 में दो व्यक्ति   अवैध मादक पदार्थ एम्पूल एवं इंजेक्शन लेकर बिकी के लिए लटोरी तरफ से अम्बिकापुर की ओर आ रहे हैं ।सूचना पर पुलिस ने ग्राम चठिरमा में नहर पुलिया के पास  घेराबंदी कर आरोपी अहमद अंसारी पिता मो. सत्तार  38 वर्ष करवा करवा थाना जयनगर  सूरजपुर व  अनुराग पटेल पिता स्व. आत्माराम पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी गोधनपुर थाना गांधीनगर को पकड़  तलाशी लेने पर संदेही अहमद अंसारी के फूल पेंट के दाहिने पैकेट के ली जैसिक बुफेनोफेन 2 एमएल एम्पूल 13 नग बाये पैकेट से एविल वायल 10 एमएल का 13 नग तथा अनुराग के बाये पैकेट के ली जसिक बुफेनोफेन 2 एमएल एम्पूल 10 नग दाहिने पैकेट से एविल वायल 10 एमएल का 10 नग बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 21-सी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में विवेचना अभी जारी है।कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी, निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, उप निरीक्षक भगवत नायकर,  सउनि विनय सिंह, अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक सम्मीनुल हसन फिरदौसी, नितिन सिन्हा, रमन मण्डल (स्पेशल टीम) अरविन्द उपध्याय, ऋषभ सिंह, सत्यम सिंह, उमाशंकर साहू सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)