ADD

चलती ट्रेन में एक दर्जन डकैतों ने फायरिंग करते हुए यात्रियों की पिटाई कर जेवर, नगद रकम सहित अन्य सामानों की लूटपाट की .... अगले स्टेशन में पहुंचने से पहले चेन पुलिंग कर हुए फरार .. देखे किस इलाके में हुई वारदात...

0



एजेंसी।  संभलपुर से जम्मू जा रही मूरी एक्सप्रेस में झारखंड के लातेहार से बरवाडीह स्टेशन के बीच नशे में चूर करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने जमकर आतंक मचाया।  चलती ट्रेन की स्लीपर कोच में यात्रियों की पिटाई  करते हुए  फायरिंग करते हुए  नकदी-जेवरात समेत अन्य सामान की लूटपाट की।  यात्रा के दौरान  ट्रेन जब यूपी सीमा से लगे डाल्टनगंज में रुकी, तो लूटपाट के शिकार यात्रियों ने हंगामा किया। आरपीएफ जवानों ने ट्रेन के अंदर से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। ट्रेन में गोली चलने के निशान मिले हैं।  यात्रियों ने रेलवे पुलिस को बताया कि लातेहार में  हथियारबंद डकैत ट्रेन में घुस गए और एस-9 कोच में यात्रियों की पिटाई करते हुए लूटपाट की,  गोलियां भी चलाईं। महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। करीब  आधे घंटे तक लूटपाट की गई। वारदात के बाद बदमाश बरवाडीह पहुंचने के पहले चेन पुलिंग कर ट्रेन से भाग गए। टीटीई ने शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष धनबाद को वारदात की जानकारी दी। डाल्टनगंज स्टेशन पर  यात्रियों का उपचार करा क सुरक्षा के बीच ट्रेन रवाना की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)