ADD

गुगल मैप ने नदी को बता दिया सड़क ... रात के अंधेरे में डूबे पांच कार सवार... दो की मौत ... देखें किस इलाके में हुई यह घटना ....

0
त्रिशूर एजेंसी। आंख बंद कर गूगल मैप्स पर भरोसा कर आप मौत के मुंह में भी जा सकते हैं। केरल में एक ऐसा ही घटना हुआ है, जहां कथित तौर पर गूगल मैप्स दर्शित मार्ग मौत के रास्ते में तब्दील हो गया। कार सवार गुगल मैप के सहारे अनजान रास्ते पर आगे बढ़ रहे थे। मैप ने जिसे सड़क बताया वह नदी निकली और रात के अंधेरे में वे नदी में समा गए। बताया जा रहा है कि त्रिशूर जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले अद्वैत 29 वर्ष और अजमल 29 वर्ष की रविवार देर रात करीब 12.30 बजे मौत हो गई जब वे कथित तौर पर गूगल मैप पर निर्देशों का पालन करते मित्र का जन्मदिन मनाकर वापस लौट रहे थे। उसी समय उनकी कार गोधुरुथ में पेरियार नदी में गिर गई। पुलिस के अनुसार, संबंधित डॉक्टरों के साथ यात्रा कर रही एक महिला समेत तीन अन्य लोगों को वक्त रहते आसपास के लोगों ने किसी तरह बचा लिया। हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर अच्छे दोस्त थे और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे थे। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस घटना से गमजदा परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना में पुलिस ने दावा किया है कि मैप ने बाएं मुड़ने का निर्देश दिया था, मगर वे आगे बढ़ गए, जिससे यह हादसा हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)