आज से दौड़ेगी तारोकी - रायपुर डेमू ट्रेन... सूरजपुर - बौरीडांड रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण ... पीएम मोदी आज देंगे सौगात....
अक्टूबर 02, 2023
0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को रेल सुविधा विस्तार और नए परियोजनाओं की सौगातें देंगे, जिसमें अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन, जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी बोरीडांड सूरजपुर रेल लाइन को दो तरफा बनाने की परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। वे तारोकी रायपुर डेमू रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंगलवार को एक दिन के लिए ये ट्रेन सुबह 11.20 बजे ताड़ोकी से चलकर अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, बालोद, दुर्ग, भिलाई, कुम्हारी होते हुए शाम को 4 बजे राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रविवार को छोड़कर ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। उद्घाटन के बाद ये ट्रेन सुबह 10.20 बजे ताड़ोकी से रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे रायपुर पहुंच जाएगी। रायपुर से ये ट्रेन शाम 6 बजे रवाना होकर रात 11.40 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी।
Tags



