गरीबी ने माता - पिता को बना दिया जल्लाद ... तीन मासूम बेटियों को दूध में जहर दे उतारा मौत के घाट बक्शे में भर दी लाश... देखें देश के इस इलाके में हुई दिल दहलाने वाली यह घटना ....
अक्टूबर 02, 2023
0
जालंधर एजेंसी । कथित रूप से गरीबी ने माता पिता को जल्लाद बना दिया। परेशान माता-पिता ने अपनी तीन मासूम बच्चियों को दूध में जहर देकर मार दिया। उनके पांच बच्चे थे। जिनमें से तीन बेटियों को दूध में कीटनाशक पिलाया और बेहोश होने पर संदूक में बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि जालंधर देहात के मकसूदा बिहार में सुशील मंडल किराये पर कमरा लेकर पत्नी व पांच बच्चों के साथ रहता था। उसने रविवार को सुबह पत्नी मंजू देवी के साथ मिलकर तीन बेटियों अमृता कुमारी 9 वर्ष, साक्षी 7 वर्ष व कंचन 4 वर्ष को दूध में कीटनाशक पिला दिया। बेहोश होने पर तीनों को घर में ही संदूक में बंद कर दोनों खेत में मजदूरी करने चले गए। रात को लौटने के बाद उन्होंने मकान मालिक सुरिंदर सिंह को बताया कि उनकी बेटियां लापता हैं। देर रात तक पता नहीं चला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी। रात 11:30 बजे पुलिस घर पर जांच कर लौट गई। योजना बद्ध तरीके से सुबह दंपती ने संदूक निकालकर गेट के बाहर रख दिया और कहा कि कोई उनकी बच्चियों को मारकर संदूक में डालकर घर के बाहर छोड़ गया है। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों ने गरीबी की वजह से हत्या करना स्वीकार किया।
Tags



