ब्रेकिंग- अंबिकापुर के इस इलाके में सफारी स्टॉर्म में लगी आग... आग बुझाने दमकल टीम को करनी पड़ी मशक्कत ...

ब्रेकिंग- अंबिकापुर के इस इलाके में सफारी स्टॉर्म में लगी आग... आग बुझाने दमकल टीम को करनी पड़ी मशक्कत ...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। शहर के गुदरी चौक एसबीआई एटीएम के सामने मारकंण्डेय ज्योतिष गली में आज मंगलवार को अभिषेक दुबे की सफारी वाहन क्रमांक यूपी 650P 0786 में अज्ञात कारणों से आग लग गई। डायल 112 से घटना की सूचना मिलने पर जिला अग्निशमन अधिकारी एसके कठुतिया के निर्देश पर दमकल वाहन क्रमांक CG15 A 9788 के साथ फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया पाई। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। फायर स्टेशन प्रभारी:- अंजनी तिवारी, चालक चन्द्र प्रताप सिंह, फायरमैन गौरव पाठक, शंकर लाल यादव, सुशील खलखो, रविन्द्र यादव की टीम सक्रिय रही । आगजनी होने पर यहां करें फोन जिले में किसी भी प्रकार की आगज़नी/आपातकालीन सेवा घटना होने पर तुरंत 📞📞112/101/07774-220100 पर डायल करें !

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)