बिग ब्रेकिंग : दो बाइक में आमने सामने टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत... तीन युवक घायल ... मैनपाट - अंबिकापुर मार्ग पर हुआ हादसा ...

बिग ब्रेकिंग : दो बाइक में आमने सामने टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत... तीन युवक घायल ... मैनपाट - अंबिकापुर मार्ग पर हुआ हादसा ...

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट (महेश यादव)। मैनपाट - अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम सपनादर के समीप आज 29 नवंबर बुधवार को अपरान्ह करीब तीन बजे तेज रफ्तार  मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीए 6129 और सीजी 11 एएस 0871 में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए, घायलों में दो की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की खबर पर मैनपाट थाना प्रभारी अशोक शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में रिसन लकड़ा पिता बिंदे निवासी कुबेरपुर पोडिपा और गुलशन निवासी जांजगीर चांपा शामिल हैं । थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों में दीपक रात्रे, मनबोध व निलेश नमक युवक शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)