सीतापुर के नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो ने अधिकारी कर्मचारियों से कहा - भय मुक्त स्वतंत्र होकर करें काम ... भ्रष्टाचार नही होगी बर्दाश्त .... क्षेत्र का मिलकर करेंगे तेजी से विकास...

सीतापुर के नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो ने अधिकारी कर्मचारियों से कहा - भय मुक्त स्वतंत्र होकर करें काम ... भ्रष्टाचार नही होगी बर्दाश्त .... क्षेत्र का मिलकर करेंगे तेजी से विकास...

khabrigullak.com
By -
0



 

 मैनपाट( महेश यादव)। सीतापुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो ने शुक्रवार को ग्राम चलता स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन कर भय मुक्त कर्तव्य निर्वहन की बात कही। उन्होंने कहा कि  अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी करें। क्षेत्र में लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना न पड़े। बिजली, पानी सड़क के अलावा ग्रामीणों को अन्य सुविधा उपलब्ध कराने भी प्रयास करें। एसडीएम रवि राही की उपस्थिति में उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि अवैधानिक गतिविधि, भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है,  भय मुक्त होकर  कर्तव्य निर्वहन करें, कोई परेशानी हो तो मुझे बताएं । उन्होंने कहा कि विधान सभा के हर गांव तक प्रशासन की पहुंच और विकास होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेतहर हो। शिक्षक  समय पर कार्यालय आएं, शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कारवान और ए अनुशासित बनाए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)