अंबिकापुर। मणिपुर थाना क्षेत्र में कक्षा आठवीं के नाबालिग छात्र आशीष लकड़ा पिता करमा लकड़ा 16 वर्ष निवासी बंजारी लक्ष्मीपुर की गला घोंट हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुतबिक आरोपी का दो युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनो युवतियों से संबंध विच्छेद करा दिए जाने से आरोपी, नाबालिग से रंजिश रखने लगा था इस बात को लेकर ही उसने योजनाबद्ध तरीके से नाबालिग को शराब पिलाने के बाद जैकेट की रस्सी से गला घोंट हत्या किया गया था, इसके बाद आरोपी ने शव को कंधे में उठाकर मणिपुर थाना के समीप फेंका था। आरोपी, मृतक के दो अन्य साथियों को भी मारने के लिए चाकू लेकर ढूंढ रहा था मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की आयु महज 18 साल ही है। पुछताछ के दौरान उसने पुलिस से कहा था मुझे 2 घंटे का समय दे दो , दो और लोगों को निपटा कर आता हूं। आरोपी की यह बात सुन पुलिस हैरान रह गई। घटना के संबंध में एएसपी पुपलेश कुमार, सीएसपी स्मृतिक राजनला ने बताया कि 28 जनवरी को सूचक द्वारा थाना मणीपुर आकर बताया गया कि प्रार्थी के लड़के का शव हरिहर पुरिया के धान खेत मे मृत हालत मे पड़ा हैं, सूचना पर तत्काल मामले मे मर्ग कायम कर सूचना वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान मे लाकर, नगर पुलिस अधीक्षक की उपस्तिथि मे एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड, स्पेशल टीम द्वारा इन्वेस्टीगेशन किट के साथ मौक़े पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मौक़े पर एक नाबालिग युवक का शव धान खेत मे मृत हालत मे पड़ा हुआ मिला एवं मृतक के गले मे लिगेचर मार्क का होना पाया गया, घटनास्थल कों साक्ष्य एकत्रित करने की दृष्टि से सुरक्षित रखा गया। मौक़े से साक्ष्य एकत्रित किये गए। प्राथमिक जांच एवं पोस्टमार्टम के पश्चात प्राप्त पीएम रिपोर्ट मे मृतक की मृत्यु गला घोंटे जाने से होना पाया गया। मामले में मणीपुर थाना में धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन मे तत्काल मामले के आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज किये गए, विवेचना मे मृतक कों अंतिम बार अपने दोस्तों के साथ देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मृतक के दोस्तों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर दोस्तों कों तलब कर बारीकी से पूछताछ किया गया जो जांच मे संदेही वीरेंद्र कुमार नागवंशी उर्फ़ लादेन आत्मज कुलदीप मुंडा उम्र 18 वर्ष 03 माह बंजारीपारा लक्ष्मीपुर थाना मणीपुर कों पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक का आरोपी के जानपहचान की लड़की से बातचीत होने एवं मेलजोल रखने से नाराज होकर आवेश मे आकर आरोपी द्वारा मृतक कों दिनांक 26 जनवरी की देर शाम शराब पिलाकर हरिहर पुरिया के धान खेत मे ले जाकर जैकेट के रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त जैकेट एवं जैकेट का रस्सी बरामद किया गया हैं, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया,सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, बबलू कुजूर, ललन प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक मेहश्वर सिंह, भोजराज पासवान, विपिन तिवारी, आरक्षक अतुल शर्मा, सत्येंद्र दुबे, अमित विश्वकर्मा, विकाश सिंह, संजीव चौबे, जितेश साहू, कुश कुमार सोनी, सुरेश कुमार, इम्तियाज अली, प्रताप सिंह, सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।



