ADD

आईटीआई में छात्रावास अधीक्षक - अधीक्षिका की भर्ती हेतु रायपुर में इस तिथि को होगा तृतीय चरण का दस्तावेज सत्यापन ....

0


 अंबिकापुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु  1 फरवरी  को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, रायपुर में अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। रोजगार व प्रशिक्षण विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। संचालक रोजगार व प्रशिक्षण ने बताया कि उक्त चरण में रिक्त पदों के विरुद्ध 3 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट - https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहे। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 1 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)