घेराबंदी देख बाइक छोड़कर भागे दारू तस्कर ... लखनपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल से बरामद किया 380 नग अंग्रेजी शराब बोतल .....

घेराबंदी देख बाइक छोड़कर भागे दारू तस्कर ... लखनपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल से बरामद किया 380 नग अंग्रेजी शराब बोतल .....

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर। सरगुजा जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर नकेल कसने एवं नशे के अवैध कार्यों मे लिप्त व्यक्तियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पिछले दिनों की समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा  द्वारा दिए गए थे। एसपी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में लखनपुर पुलिस टीम को  28 जनवरी की रात गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मुटकी की ओर से 2 संदिग्ध व्यक्ति अलग अलग मोटरसायकल में भारी मात्रा मे अवैध शराब परिवहन  करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा तत्काल बदगर्री चौक नहर पुलिया के पास  घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन कों रोकने का प्रयास किया गया, इसी बीच शराब तस्कर पहुंचे मगर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी  नही रुके और फरार होने की कोशिश की। जिससे पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मोटरसायकल हीरो स्प्लेंडर प्रो वाहन क्रमांक  CG -15 -CC- 3991 से  180 नग गोवा अंग्रेजी शराब करीब  32 लीटर 400 मिलीलीटर एवं दूसरे मोटरसायकल की तलाशी लेने पर बजाज डिस्कवर वाहन क्रमांक CG-29-A-5766 से 200 नग गोवा अंग्रेजी शराब , 36 लीटर जप्त किया गया। मौक़े से कुल 380 नग गोवा अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 68 लीटर 400 मिलीलीटर कुल किमती 41800   रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त 2 नग मोटरसायकल बरामद किया गया ।  पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना लखनपुर मे अलग अलग दो प्रकरण में  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लेकर आरोपियों की तलाश की जा हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली जायगी।

कार्यवाई में यह रहे सक्रिय

थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  शुभम तिवारी, उप निरीक्षक एलआर चौहान, सहायक उप निरीक्षक नैतराम पैकरा, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक बलभद्र राम ठाकुर, आरक्षक रामाशंकर पावले, तेजराम भगत, जगजीवन बैंक, अमरेश दास, देवेन्द्र सिंह, जानकी प्रसाद राजवाडे, वंदे केरकेट्टा, इन्द्र प्रताप सिंह सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)