ADD





बड़ी खबर: सीएम विष्णुदेव ने दी किसानों को राहत.... धान खरीदी की तिथि बढ़ाई ... अब 4 फरवरी तक होगी खरीदी ... शनिवार , रविवार अवकाश को भी खुलेगा केंद्र .....

0


 अंबिकापुर। अंतिम एक दिन शेष रहते समर्थन मूल्य पर अभी तक धान नही बेच पाने वाले किसानों को राहत देते हुए प्रदेश के  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए चार फरवरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शनिवार व रविवार को भी धान की खरीदी करने निर्देश दिए हैं। विदित हो कि अभी भी बड़ी संख्या में किसान धान नही बेच पाए हैं, अंतिम दिनों में भीड़ बढ़ने से टोकन कटाने के बाद भी कई किसानों को देर शाम तक मौका नहीं मिल रहा है, ऐसी स्थिति में तिथि चार दिन और बढ़ने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)