ADD

गड़बड़झाला: फर्जी प्रस्ताव और बिल लगा शासकीय राशि की बंदरबांट कर रहे हैं सरपंच, सचिव... ग्राम पंचायत सपनादर के ग्रामीणों ने लगाया आरोप .... सौंपा सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन... कार्यवाही की मांग.....

0


 अंबिकापुर। विकासखंड मैनपाट के ग्राम पंचायत सपनादर के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को सरपंच , सचिव के खिलाफ विभिन्न मदों की शासकीय राशि का गबन करने का आरोप लगा सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच और कार्यवाई की मांग की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच , सचिव के द्वारा फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव और फर्जी बिल के माध्यम से शासकीय राशि की बंदरबांट की जा रही है। वर्ष 2020 से फर्जी दस्तावेज के सहारे शासन को चुना लगाया जा रहा है। जिन कार्यों के लिए राशि खर्च करने की बात कही जा रही है वह कार्य हुआ ही नहीं है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भ्रष्टाचार देख ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में अभी भी पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है।  पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा गुपचुप तरीके से फर्जी प्रस्ताओं से कार्य स्वीकृत करा लिया गया मगर, निर्माण करने के बजाए पूरी राशि की बंदरबांट कर ली गई। ग्रामीणों ने कहा की पंचायत में विभिन्न मद में खर्च किए गए राशि की जांच की जायेगी तो बड़ी गड़बड़ी सामने आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)