अम्बिकापुर,। कथिक आर्थिक अनियमितता के मामले में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद छग के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के आम अंबिकापुर स्थित निवास में आज बुधवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की संयुक्त आईटी की टीम के द्वारा दबिश दे पड़ताल शुरू कर दी गई है। टीम में10 से भी अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं । पूर्व मंत्री के निवास के बाहर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है और मकान के भीतर अधिकारी विभिन्न दस्तावेजो की जांच कर रहे हैं। आईटी की दबिश से हड़कंप है। हालांकि इस संबंध में जांच दल अभी कोई भी जानकारी देने से बच रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ
3/related/default




