अधिवक्ता डीके सोनी को सूचना के अधिकार विधि में शोध पर मिली विद्या वाचस्पति डॉक्टरेट उपाधि ...
जनवरी 30, 2024
0
अंबिकापुर। नई दिल्ली के प्रसिद्ध कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान पीएचडी उपाधि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्या वाचस्पति डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। जिसमें डीके सोनी अधिवक्ता को सूचना के अधिकार विधि में शोध करने के कारण उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के द्वारा विद्या वाचस्पति डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ अरविन्द कुमार रहे , अध्यक्षता राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री दीपा मिश्रा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग से आए हुए राष्ट्रीय पर्यावरणविद डॉ विश्वनाथ पाणिग्रहि, विद्यापीठ के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष डॉ किरण बोंगले तथा विद्यापीठ के केरल के प्रतिनिधि श्रीकुमार एन उपस्थित रहे।



