ADD

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार हर पीढ़ी को करेंगे प्रेरित ... पुण्यतिथि पर किया गया उन्हे याद ... बच्चों ने खेले खेल गाए गीत....

0


  अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर सरगुजा साइंस ग्रुप एवं जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी के विचारों एवं कार्यों को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जन शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर भाषण, निबंध, चित्रकला, रंगोली, गीत जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कम्पुटर, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, नर्सिंग, कारपेंटर एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरगुजा साइंस ग्रुप एज्युकेशन सोसायटी के संस्थापक अंचल ओझा ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा हमेशा सत्य एवं अहिंसा के राह पर चलने की बात कही गई साथ ही स्व-स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने काफी कुछ न सिर्फ लिखा है, बल्कि अपने जीवन में सदैव उसका पालन किया है, यही कारण है कि स्वच्छ भारत की जब बात आती है तो महात्मा गांधी को हम सब याद करते हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं अन्य विषयों पर उनके जो विचार रहे हैं, उसकी प्रासंगिकता समाज में सदैव रहेगी। ऐसा नहीं है कि आज हम उन्हें याद कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ी भुला देगी, उन्होंने जो कहा है, जैसा उनका जीवन रहा है उसकी प्रासंगिकता हर पीढ़ी में रहेगी। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दीकी ने कहा कि महात्मा गांधी के जो सिद्धांत थे, उन पर हम सदैव बात करते हैं, चाहे वह सत्य एवं अहिंसा की बात हो अथवा स्वच्छता एवं स्व सुधार की किन्तु क्या हम केवल इस पर बात कर रहे हैं अथवा एक भी विषय पर खुद पर काम कर रहे हैं यह सोचना होगा। आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हम संकल्प कर के इस कार्यक्रम से जायें कि ऐसी कौन सी सीख है जो हम महात्मा गांधी के जीवन से ग्रहण कर अपने जीवन में प्रयोग करेंगे, भले ही वह स्वयं, परिवार, घर एवं अपने मुहल्ले में स्वच्छता को लेकर हो तभी महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, अन्यथा यह तो एक परंपरा बन गई है कि हम जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने इक्ट्ठे होते हैं और फिर कार्यक्रम से जाते ही विपरित व्यवहार करना शुरू कर देते हैं। जन शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर महात्मा गांधी, उनके विचार, उनके कार्य सहित विभिन्न पहलुओं को अपने चित्रकला, भाषण, निबंध, रंगोली में दर्शाया। इस दौरान सारमी परवीन, प्रियंका सिंह, पूजा सिंह, याना, ममता, आशा, वर्षा, कल्पना, प्रिया, रिता रवि, रौनक परवीन, सीमा, मनीषा पैंकरा, सीमारानी पैंकरा, जमुना, प्रमीला, संजना, प्रियंका, सोनामती यादव, सुनिता यादव, संगीता, ज्योती सिंह, सुमित्रा, किर्ति, रौशनी, सीता, सुमन पैंकरा, अनिता ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण, निबंध, चित्रकला एवं रंगाली सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार सहित प्रशिस्त पत्र प्रतिभागियों को वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वंदना मानिकपुरी ने किया, कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक वंदना मानिकपुरी, शीतल तिर्की, सबीना खातुन, अंजुमाला तिर्की, शुंभाकर विश्वास, चमकीला मानिकपुरी का सक्रिय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)