ADD

विज्ञान मॉडलों से सजा साई स्कूल... प्रदर्शनी में दिखा विज्ञान का अनुसंधान और सभ्यता विरासत की झलक...

0




 अम्बिकापुर। राकेट की गूंज, विज्ञान की बातें, सेहत की सावधानी, व्याकरण से वाणी विलास, पाषाण युग  का प्राच्य इतिहास, धरती की हरियाली का दृश्य श्री साई बाबा के विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा। प्राचार्य प्राची गोयल के नेतृत्व में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल- जंगल- जमीन के प्रति सचेत होते हुए हरियाली, पर्यावरण के मॉडल बनाये। विज्ञान के विद्यार्थियों ने हृदय और रक्त परिसंचरण के तंत्र का मॉडल बनाया जो  आकर्षण का केन्द्र रहा। रक्त समूह के माध्यम से विद्यार्थियों ने रक्तदाता और लेने वाले समूह को दिखाया। भारतीय सभ्यता और जीवन दर्शन को प्रस्तुत करते हुए अयोध्या के श्रीराम मंदिर मॉडल से आध्यात्मिकता का संदेश दिया। ब्रह्मांड की संरचना को दूरदर्शी से देखने की प्रस्तुति बहुत ही बेहतरीन रही। ऊष्मा रोधी मकान, मिसाइल, राकेट के मॉडलों से विद्यार्थियों ने विज्ञान के विकास और उम्मीदों को प्रस्तुत किया। विश्व के इतिहास और सभ्यता-संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पिरामिड का मॉडल दर्शनीय रहा। ग्लोबलाइजेशन के दौर में पर्यावरण को बचाने के लिए जीवाश्म इधन का विकल्प दुनिया को चाहिए। सौर ऊर्जा को विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया। आधुनिक संचार व्यवस्थाओंं में उन्नत रडार से मौसम की भविष्यवाणी और किसान जीवन को दिखाया गया। गणित, भूगोल के साथ शब्द साहित्य, ध्वनि विज्ञान को विद्यार्थियों ने मॉडलों में प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में पहली से कक्षा १२वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।  इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, यशा इंगोले चौधरी, रेखा इंगोले, अलका इंगोले उपस्थित रहीं। अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद काफी सराहा। विज्ञान प्रदर्शनी को सफल आयोजन में प्रभारी प्राचार्य चन्दा किरण अम्बस्ट, सुखलाल राम, रजनी तिवारी, दीप्ति सिन्हा, भावना बारी, भानु शंकर झाके साथ विद्यार्थियों को सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)