यदि आप समुद्र के भीतर मछली की दुनिया में घूमने का रोमांच चाहते हैं तो आपको महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है ... अंबिकापुर में लगे अब तक के सबसे बड़ा मेला फन N फिश वर्ल्ड में आइए ... दोबारा आने भी होंगे मजबूर ....

यदि आप समुद्र के भीतर मछली की दुनिया में घूमने का रोमांच चाहते हैं तो आपको महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है ... अंबिकापुर में लगे अब तक के सबसे बड़ा मेला फन N फिश वर्ल्ड में आइए ... दोबारा आने भी होंगे मजबूर ....

khabrigullak.com
By -
0



 अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में अब तक का सबसे बड़ा मेला फन N फिश वर्ल्ड  लोगों को रोमांचित कर रहा है। मेला में  समुद्र में सुरंग के एहसास के साथ फिश वर्ल्ड के भीतर से खुद को मछलियों बीच पाकर लोगों का रोमांच और बढ़ रहा है। कांच का सुरंग बना उसमें विविध प्रकार की रंग बिरंगी आकर्षक  जीवित मछलियों को छोड़ा गया है। यह मछलियां सुरंग के चारों दिशाओं में तैरती रहती हैं।  इस सुरंग के भीतर जाते ही लोग अलौकिक एहसास से भर जाते हैं। अंडर वाटर फिश टनल एक्वेरियम मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। इसमें लोग मछली की दुनिया देखने उमड़ रहे हैं।  दोपहर दो से रात्रि दस बजे तक मेला में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मेला में हवाई झूला, डिस्को झूला, नाव, ड्रेगन  सहित कई प्रकार के एडवेंचर से भरपूर झूले लगे हैं, बच्चों के लिए भी विविध प्रकार के झूले लगे हुए हैं। मेला के यह आकर्षण आपको दोबारा आने के लिए मजबूर करेंगे। मेला में कई तरह के गेम, निशानेबाजी के लिए बंदूक , गिलास गिराओ , छल्ला फंसाओ सहित अन्य गेम में खिलाए जा रहे हैं। मेले में रोजमर्रा के जरूरतों की सामानों के अलावा कपड़े, खिलौने, श्रृंगार, चूड़ी सहित अन्य सामान भी मिल रहे हैं वहीं चटपटे व्यंजन भी लोगो को खूब पसंद आ रहे हैं। मेला के संचालक का कहना है कि मेला में हर वर्ग के पसंद और जरूरत का ख्याल रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)