बिग ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री के गृहक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के सिरौली में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला के ऊपर चलाई गोली ... मचा हड़कंप ... घायल महिला का मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में चल रहा है उपचार ... पढ़ें कैसे हुई वारदात ...

khabrigullak.com
By -
0

मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती घायल महिला
फाइल फोटो 

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृहक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के ग्राम सिरौली में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के द्वारा 50 वर्षीया महिला कुंती देवी अगरिया  के ऊपर गोली चला दिए जाने से हड़कंप मच गया। गोली महिला के दाहिने पसली को छीलती हुई निकल गई। परिजनों के द्वारा महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के द्वारा ड्रेसिंग कर महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत समान है। बताया जा रहा है कि सोमवार को देर शाम दो बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। पानी मांगने के बहाने  गोली चलाने के बाद  फरार हो गए। बदमाश कौन थे और उनकी मंशा क्या थी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)