युवक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष शहरी शुभम जायसवाल ने कहा - रिशु के हत्यारों को मिले फांसी की सजा .... घरों पर भी चले बुलडोजर ....

युवक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष शहरी शुभम जायसवाल ने कहा - रिशु के हत्यारों को मिले फांसी की सजा .... घरों पर भी चले बुलडोजर ....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर में दस वर्षीय बालक रिशु कश्यप की फिरौती के लिए अपहरण और हत्या के मामले में युवक कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस अंबिकापुर अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की है। शुभम जायसवाल ने कहा है कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। भगवान पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में गेंगवार की घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर लगाम कसने कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)