चेम्बर चुनाव-2025: अभितक 105 दावेदाओ ने लिया पर्चा.. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल

चेम्बर चुनाव-2025: अभितक 105 दावेदाओ ने लिया पर्चा.. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल

khabrigullak.com
By -
0


 Khabri gullak। 19 मार्च 2025 ।। 

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़  कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव-2025 की प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन के अंतिम दिन आज बुधवार,  को 105 दावेदारों ने नाम निर्देशन पत्र लिया, जिसमें 3 अध्यक्ष, 2 महामंत्री, 2 कोषाध्यक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष के 51 एवं जिला मंत्री के 47 पर्चा शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी- प्रकाशचंद गोलछा, बालकृष्ण दानी,  केसी. माहेश्वरी, रमेश गांधी, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन(कुचेरिया), संजय देशमुख, संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा, घनश्याम लालवानी, मुख्य निर्वाचन नियंत्रक एच.एस.कर, एवं चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  20 मार्च  गुरूवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है।  प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक जमा होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)