मैनपाट में राज्य पाल के फॉलो गाड़ी की चपेट में आने से घायल महिला की अस्पताल में सांसे थमी .! . राज्यपाल का सरगुजा दौरा बीच में ही स्थगित ... वापस लौटे..

ADD

मैनपाट में राज्य पाल के फॉलो गाड़ी की चपेट में आने से घायल महिला की अस्पताल में सांसे थमी .! . राज्यपाल का सरगुजा दौरा बीच में ही स्थगित ... वापस लौटे..

0


 मैनपाट। (महेश यादव)। 2025 ।। 

राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट के उल्टापानी में उनकी सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीया महिला सुन्नी मझवार पति नान साय मझवार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में जीवन के लिए संघर्ष करती हुईं अंततः दम तोड दी। इस घटना के से राज्यपाल का  दो दिवसीय सरगुजा प्रवास एक दीनी दौरे के बाद ही स्थगित हो गया। हालांकि दौरा स्थगित होने के लिए जनसंपर्क विभाग के द्वारा राज्यपाल के स्वास्थ्य  को  कारण बताया जा रहा है। 

 विदित हो कि राज्य पाल कल 26 मार्च को मैनपाट के पर्यटन स्थलों का अवलोकन कर रहे थे। इधर मैनपाट के ग्राम करमहा निवासी एक अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हुई थी। भाई की मौत होने पर बहन सुन्नी मझवार करमहा गई थी और अंतिम संस्कार में शामिल हो वापस पैदल लौट रही थी, तभी दुर्भाग्यवश राज्यपाल की फॉलो गाड़ी की चपेट में आ गई। वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते महिला बोनट में लटक करीब 20 मीटर तक चली गई। हालांकि चालक ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया था मगर कामयाब नहीं हो पाया। महिला को सबसे पहले कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)