रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 27 मार्च को कहा कि पिछले साल तीसरी बार निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले रूस की यात्रा की थी, अब भारत यात्रा करने की हमारी बारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत दौरे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्योता स्वीकार कर लिया। 2022 में रूस- यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ब्लादिमीर पुतिन का यह पहला भारत दौरा होगा। एक प्रतिष्ठित अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उनके भारत दौरे पर स्वागत की तैयारी की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल जुलाई में अपनी रूस यात्रा के दौरान पुतिन को भारत दौरे का निमंत्रण दिया था। भारत में होने वाली मुलाकात के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के अलावा यूक्रेन जंग और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद बन रहे राजनैतिक स्थितियों पर भी चर्चा करेंगे। रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन जंग पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि मैं रूस की ओर से इस बात के लिए आभार व्यक्त करना चाहूंगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत आने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्योता किया स्वीकार...! तीसरी बार निर्वाचित होने के बाद मोदी ने की थी रूस की यात्रा.. रूसी विदेश मंत्री ने कहा भारत यात्रा की अब हमारी बारी
मार्च 27, 2025
0
Khabri gullak। 28 मार्च 2025 ।।






