मैनपाट।। खबरी गुल्लक।। (महेश यादव )
छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में बारिश के मौसम में जंगली हाथियों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गजराजों ने मंगलवार की रात विकासखंड मैनपाट के ग्राम बंदना डूमरमोड़ और जामपानी में धावा बोल दो ग्रामीणों का आशियाना तहस नहस कर दिया।हाथियों का दल अभी महादेव मुड़ा की ओर विचरण कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक इस दल में हाथियों की संख्या 8 से 11 के बीच है। जंगल से लगे इलाके में मुनादी करा ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। इधर हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है।




