अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
नगर निगम में 3 करोड़ 34 लाख 77 हजार रुपए का टेंडर निरस्त किए जाने के मामले में वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद शुभम जायसवाल के द्वारा अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के माध्यम से इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को कानूनी नोटिस जारी कर निविदा के खोलने के पूर्व निर्धारित तिथि 25.07.2025 के अनुसार 25 जुलाई को प्रस्तुत निविदा को खोलकर अग्रिम कार्यवाही करने कहा है। दुसरी सुचना नोटिस प्राप्ती के तीन दिवस में प्रेषित करने कहा है, ऐसा नहीं किए जाने पर न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने की चेतावनी दी गई है जिसमें वाद व्यय के साथ-साथ इस नोटिस के खर्च 5,000/- रुपये के देनदार होने कहा गया है। विदित हो कि टेंडर निरस्त किए जाने को लेकर निगम सरकार और विपक्ष आमने सामने है। पूर्व में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के द्वारा निगम सरकार पर आयुक्त से दबावपूर्वक बैक डेट से टेंडर निरस्त कर शहर की जनता को धोखा देने आरोप लगाया गया था। इन आरोपों पर महापौर मंजूषा भगत ने पलट वार करते हुए कहा था कि घटिया निर्माण को देखते हुए आयुक्त के द्वारा टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
नोटिस में अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि शुभम जायसवाल पार्षद जिसे इस वैधानिक नोटिस में आगे मेरा वादार्थी कहकर संबोधित किया गया है. के निर्देशानुसार यह वैधानिक कारणो से यह नोटिस धारा-401 नगरपालिका निगम अधिनियम के तहत् निम्न वैधानिक कारणों से आप नोटिस ग्रहिता प्रेषित कर रहा हूं ।
नोटिस ग्रहिता द्वारा नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के सम्पुर्ण निगम क्षेत्रों में नाली निर्माण, सड़क मरम्मत करने व अन्य आवश्यक कार्य हेतु दिनांक 26.06.2025 को कुल 3,34,77,000/- (तीन करोड़ चौतीस लाख सतहत्तर हजार रूपये निविदा आमंत्रित कि गई थी। नोटिस ग्रहिता द्वारा उपरोक्त कर्यो हेतु निविदा आमंत्रित करने के पश्चात विभिन्न ठेकेदारो द्वारा निविदा की शर्तों के अनुसार निविदा प्रस्तुत करने हेतु निविदा फार्म विक्रय किया गया है, जिससे आपकों 6,81,900/- रूपये कि आय हुई है। आपके द्वारा प्रकाशित निविदा की शर्तों के अनुसार निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दिनांक 23.07.2025 निर्धारित कि गई थी जिसके अनुसार निविदा प्रस्तुत करने हेतु आपके कार्यालय में दिनांक 23.07. 2025 को उपस्थित हुए तब उन्हे इस तथ्य की जानकारी हुई की आपके द्वारा आंमत्रित की गई उपरोक्त निविदा को बिना किसी कारण व आधार के राजनैतिक दबाव वश व दुर्भावना पुर्वक निविदा की प्रक्रिया का पालन किये दिनांक 22.07.2025 को निरस्त कर दिया गया है।
4-यह कि उपरोक्त तथ्यो से यह स्पष्ट है, आप नोटिस ग्रहिता द्वारा जब 28.06.2025 को निविदा आमंत्रित कर कुल 6,81,900/- रूपये निविदा फार्म के रूप में प्राप्त कर लिया है, ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट है कि अम्बिकापुर शहर के नगर निगम क्षेत्र सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण, सडक मरम्मत व अन्य मदों में निर्माण कार्यों को जनहित किया जाना अत्यंत आवश्यक था। ताकि अम्बिकापुर नगर निगम के नागरीको को आवश्यक एंव बेहतर सुविधा प्रदान किया जा सके परंतु आपके द्वारा बिना किसी कारण व अधार के उपरोक्त निविदा को निरस्त कर देने का कारण अम्बिकापुर शहर के आम लोग अच्छी सडक व नाली इत्यादी की सुविधा से वंचित हो रहे है, जिससे मेरे वादार्थी के साथ-साथ नगर निगम अम्बिकापुर की छवी भी आम लोगों में धुमिल हो रही है, जिसके लिए आप व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार है।
अतः इस वैधानिक नोटिस के माध्यम से आपको सुचित किया जाता है, उपरोक्त निविदा के खोलने के पूर्व निर्धारित तिथि 25.07.2025 है, जिसके अनुसार आज दिनांक 25.07.2025 को प्रस्तुत निविदा को खोलकर अग्रिम कार्यवाही करे तथा दुसरी सुचना मेरे वादी को नोटिस प्राप्ती के तीन दिवस में प्रेषित करे अन्यथा अपके विरूद्ध सम्म न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया जायेगा जिसमें वाद व्यय के साथ-साथ इस नोटिस के खर्च 5,000/- रुपये के देनदार होगें।
संतोष कुमार सिंह (अधिवक्ता)




