नई दिल्ली। खबरी गुल्लक ।।
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के द्वारा ड्रोन से दागी जाने वाली एक मिसाइल का आंध्र प्रदेश में एक परीक्षण स्थल पर सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कामयाबी के साथ कहा कि यह परीक्षण कुरनूल में किया गया। उन्हेंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती देते हुए, डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज एनओएआर में मानवरहित यान से दागे जाने वाली सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइल यूएलपीजीएम वी 3 का सफल परीक्षण किया।" यह मिसाइल पहले डीआरडीओ द्वारा विकसित यूएलपीजीएम-vवी 2 का उन्नत संस्करण है। सूत्रों के मुताबिक यह मिसाइल विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेद सकती है। इसे मैदानी इलाकों और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।




