अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देना दुर्भाग्य जनक

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देना दुर्भाग्य जनक

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी को लाइव टीवी पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। एक लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं है। यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है यह दिखाता है कि बीजेपी में विरोधियों के प्रति घृणा की आग इतनी भयानक है कि वह अब उनके प्रवक्ताओं की जुबान से हिंसा का जहर उगलवा रही है। अभी तक भाजपा ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की।  राहुल गांधी लगातार वोट चोरी, महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं। इन मुद्दों पर उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है और हताशा में ऐसी हरकतें कर रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)