जैसलमेर।। खबरी गुल्लक ।।
जोधपुर जा रही एक निजी एसी बस मंगलवार दोपहर हादसे का शिकार हो गई। रवाना होने के दस मिनट बाद ही बस में आग लग गई, जिसमें 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई और 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि चंद पलों में पूरी बस आग का गोला बन गई। पुलिस के अनुसार, बस में कुल 57 यात्री सवार थे। आग बस के पिछले हिस्से से शुरू हुई, जिसके बाद चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोका, लेकिन तब तक लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। स्थानीय लोग, राहगीर और सेना के जवान राहत-बचाव में लगे। दमकलकर्मी और पुलिस ने आग पर काबू पाया तथा घायलों को इलाज के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया



