बबूल के कांटे के चलते हुआ विवाद .. 55 वर्षीया महिला की हत्या

ADD

बबूल के कांटे के चलते हुआ विवाद .. 55 वर्षीया महिला की हत्या

0

 

 

भिलाई।।  खबरी गुल्लक।।

रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम बोरिद में सोमवार की सुबह एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और अंततः एक महिला की जान चली गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे ग्राम बोरिद निवासी राधा बाई 55 वर्ष और उसी गांव की हेमा भारती 27 वर्ष के बीच बबूल के दातून का कांटा गली में फेंकने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी छोटी थी कि शुरुआत में किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और दोनों के बीच झगड़ा बढ़कर हाथापाई में बदल गया।  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े के दौरान राधा बाई अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें संभाला और दोपहर करीब 12 बजे पाटन के अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद राधा बाई को मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद मामूली था लेकिन परिस्थितियों के चलते बात इतनी बढ़ गई कि एक निर्दोष महिला की जान चली गई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।  गांव में इस घटना के बाद शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)