भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की मांग पर मुख्यमंत्री ने एग्री-स्टेक पंजीयन तिथि बढ़ाने दिया आश्वासन

ADD

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की मांग पर मुख्यमंत्री ने एग्री-स्टेक पंजीयन तिथि बढ़ाने दिया आश्वासन

0



अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष  आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश के  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर   अवगत कराया कि प्रदेश के   किसान भाइयों को एग्री-स्केट पंजीयन  अवधि 31 अक्टूबर अं थी जिसके कारण बहुत से किसान  अपना पंजीकरण से पिछड़ चुके है।  इस पंजीयन में तकनीकी त्रुटिया काफी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान भाई एग्री-स्केट पंजीयन नही करा पाए है जिसके चलते उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होना पड़ेगा।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से निवेदन  किया इस एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाया जाए । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  ने  विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी  है उनकी सभी समस्याओं का निराकरण हमारी जिम्मेदारी है । मुख्यमंत्री  ने एग्री-स्केट पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। 

भाजपा किसान मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष  आलोक सिंह ठाकुर पदभार संभालते ही किसान हित के कार्यों में लगे हुए हैं । किसानों को जो भी दिक्कतें  आ रही है उनकी सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का अथक प्रयास किया जा रहा है।

अध्यक्ष  के द्वारा किया जा रहा है हाल में ही डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी PV-AAP पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि थी उसमें भी मुख्यमंत्री  से निवेदन करते हुए 30 नवंबर तक समय अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया था। जिससे इस अवधि को बढ़ाया गया था।


इस बीच मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री.आलोक सिंह ठाकुर जी के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री.विजय शंकर मिश्रा जी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री खेम तिवारी जी किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री महेश कौशल जी बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री विकास मंडल जी साथ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)