छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में हड्डी जमा देने वाली सर्दी .. 1 डिग्री के करीब फिर पहुंचा तापमान.. जम गई ओस की बूंदे

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में हड्डी जमा देने वाली सर्दी .. 1 डिग्री के करीब फिर पहुंचा तापमान.. जम गई ओस की बूंदे

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट।। खबरी गुल्लक।। (महेश यादव)।। 

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। आज मंगलवार को ओस की बूंदें जमकर चारों ओर सफेद चादर की तरह बिछ गई । सुबह के वक्त चारों तरफ सफेद नजर आ रही हैं, जिससे मैनपाट का पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में  है। ठंड इतनी तेज है कि लोगों को हड्डी जमा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। 

सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई है। ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अलाव और गर्म कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में भी रौनक कम देखने को मिल रही है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचने का उपाय कर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)