सूरजपुर जिले में 6 करोड़ 65 लाख रुपए का धान मिला गायब .. उपार्जन केंद्रों में उजागर हुई गड़बड़ी... वैधानिक कार्रवाई की तैयारी

सूरजपुर जिले में 6 करोड़ 65 लाख रुपए का धान मिला गायब .. उपार्जन केंद्रों में उजागर हुई गड़बड़ी... वैधानिक कार्रवाई की तैयारी

khabrigullak.com
By -
0


 सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। 13 जनवरी 2026।

कलेक्टर  एस जयवर्धन द्वारा दिए गए  निर्देश  के तहत जिले के राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम के द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में औचक निरीक्षण किया गया।  8 जनवरी को धान उपार्जन केन्द्र सावारांवा में निरीक्षण के दौरान 6470 बोरी (लगभग 2588 क्विं.) धान कम होना पाया गया।  10 जनवरी को धान उपार्जन केन्द्र टुकुडांड में निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 16032 बोरी (लगभग 6412.8 क्विं.) धान कम होना पाया गया।  धान उपार्जन केन्द्र शिवप्रसादनगर में निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन खरीदी मात्रा में 13880 लगभग 5552 क्विं. बोरी धान कम होना पाया गया।  धान उपार्जन केन्द्र सूरजपुर का निरीक्षण के दौरान 6526 बोरा लगभग 6610.4 क्विं. धान कम पाया गया। उक्त संबंध में प्रकरण तय कर धान उपार्जन नीति के तहत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)