ADD





सनराइज यूनिक कॉन्वेंट स्कूल में मां सरस्वती की जयंती पर बसंत पंचमी उत्सव भक्ति भाव से मनाया गया

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 23 जनवरी 2026।।  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में स्थित सनराइज यूनिक कॉन्वेंट स्कूल ने आज मां सरस्वती की जयंती पर बसंत पंचमी का उत्सव  भक्ति भाव से मनाया। यह पर्व जो ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है।  पीले फूलों, फूलों की मालाओं और दीपों से सजाकर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। संस्था के संचालक मोहम्मद फकरुद्दीन खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों में धार्मिक आस्था जगाई, बल्कि सांस्कृतिक एकता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे मां सरस्वती की भव्य तस्वीर स्थापित कर किया गया सफेद वस्त्रों में सज्जित मूर्ति को फूलों, चंदन और अगरबत्ती से अभिषेक किया गया।  

स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संचालक मो फकरुद्दीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी विद्या आरंभ का प्रतीक है। मां सरस्वती का आशीर्वाद हर बच्चे को ज्ञान के प्रकाश से रोशन करे। हमारा स्कूल सभी धर्मों के छात्रों को एक मंच पर लाकर सद्भाव का संदेश देता है। छात्रों ने पूजा के बाद मां सरस्वती के चरणों में मत्था टेककर विद्या का वरदान मांगा।  हवन  पूर्णाहूति भी किया गया।  प्राचार्य अभिजीत दास गुप्ता ने बताया कि यह उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है छात्रों ने न केवल पूजा में हिस्सा लिया, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सरस्वती स्तोत्र पाठ किया गया। 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)