ADD





अंबिकापुर के गुरु घासीदास वार्ड में भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने विकास कार्य का किया भूमि पूजन

0


 अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।। अंबिकापुर निगम क्षेत्र के गुरु घासीदास वार्ड में आज लाखों की लागत से बनने वाले नाली का भूमिपूजन आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य  आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं निगम अम्बिकापुर में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के द्वारा किया गया। गुरु घासीदास वार्ड के सहेली गली नाली के अभाव और गंदे पानी के जमाव से स्थानीय नागरिक परेशान थे। वार्ड के नवनिर्वाचित युवा पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयासों से यहां लगभग साढ़े चार लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण का कार्य स्वीकृति हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्रीमती गीता श्रीवास्तव,  श्रीमती उमा राजवाड़े, श्रीकांत सिन्हा, बबलु सिन्हा, अमित सिन्हा, कृष्ण मुरारी शर्मा, रितेश यादव, मुकेश गुप्ता, अतुल ताम्रकार, विनय, सूरज राजवाड़े, प्रिंसी इमाल्या, अंकुश साहू, आर्यमन ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)