सौगात: रायपुर में 10 एकड़ में बनेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी, सराफा कारोबार को मिलेगी नई ऊंचाई..

सौगात: रायपुर में 10 एकड़ में बनेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी, सराफा कारोबार को मिलेगी नई ऊंचाई..

khabrigullak.com
By -
0

 

रायपुर/अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक khabri gullak।

छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबार के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 10 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। निर्णय की जानकारी मिलने पर सराफा व्यापारियों और कारीगरों में उत्साह और आशा की लहर  है। प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को एक कम्पोजिट कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें आभूषण निर्माण, थोक व्यापार, कटिंग-पॉलिशिंग और रिफाइनिंग जैसी सभी प्रमुख गतिविधियाँ एक ही परिसर में संचालित होंगी। सीएसआईडीसी की देखरेख में परियोजना के लिए भूमि उपयोग, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, निवेश साझेदारी और पर्यावरण व सुरक्षा मानकों का समन्वय किया जाएगा। परियोजना के चरणबद्ध कार्यान्वयन से पहले आवश्यक नियोजन अनुमोदन और निवेश अभिसरण प्रक्रियाएँ पूरी की जाएंगी। कमल सोनी ने बताया कि आगामी जून माह में प्रस्तावित सराफा समाज के महा सम्मेलन में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष अभिनंदन किया जाएगा, जहां इस पहल को औपचारिक रूप से सराहना और समर्थन दिया जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि इस पहल से राज्य के छोटे एवं मध्यम आभूषण उद्यमों को भी नई पहचान मिलेगी। राज्य सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ के आभूषण उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ सिद्ध हो सकती है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षण और व्यापारिक सुविधाओं के मिलने से न केवल स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक विस्तार के लिए भी एक मजबूत आधार बनेगा। रायपुर के पंडरी में स्थापित होने वाला यह जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख सराफा हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।  पार्क के विस्तार में यह सुविधाएँ शामिल रहने का प्रस्ताव है:

मल्टी-स्टोरी कमर्शियल ब्लॉक्स, आधुनिक दुकानों और शोरूम्स सहित।

कटिंग-पॉलिशिंग व रिफाइनिंग यूनिट्स के लिए आधुनिक वर्कशॉप और सेफ्टी सुविधाएँ।

 ट्रेनिंग सेंटर व स्किल डेवलपमेंट इकाई, जिससे स्थानीय युवाओं और कारीगरों को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध होगा।

व्यापारिक कार्यालय, गोदाम और लॉजिस्टिक्स सुविधाएँ।

एक मैरिज डेस्टिनेशन मॉल जैसा आधुनिक रिटेल एवं इवेंट स्पेस।

 छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का मुख्य कार्यालय और सभागृह, संगठनात्मक गतिविधियों के लिए समर्पित स्थान।

एसोशिएशन ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के प्रति  आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल सराफा कारोबार को सशक्त करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

सशक्त संगठनात्मक प्रयास से सौगात

इस शानदार उपलब्धि पर छ. ग. सर्राफा एसोसिएशन के सरगुजा संभाग (जोन) के का. अध्यक्ष श्रीहरि ओम ज्वैलर्स के संचालक राजेश सोनी ने कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्राफा व्यापार के लिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि का पूरा श्रेय सर्राफा व्यापार से जुड़े कई वरिष्ठों का पूर्व संघर्ष तो है ही, खासकर अभी वर्तमान के सर्राफा प्रदेश अध्यक्ष की दूरदर्शी विचार एवं उनकी पूरी सशक्त संगठनात्मक टीम परिवार की जुझारू कार्यप्रणाली का तत्कालीन शासन/ प्रशाशन के साथ सकारात्मक सार्थक समन्वय का ही प्रतिसाद रूपी प्रतिफल है ! हमारे अध्यक्ष  का अभी का कार्यकाल "स्वर्णिम काल" के नाम से जाना जाएगा

कई मायनों में राज्य के लिए लाभकारी 

सराफा एसोसिएशन के अनुसार यह परियोजना कई मायनों में राज्य के लिए लाभकारी रहेगी, हजारों कारीगरों और युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। स्थानीय स्तर पर कटिंग-पॉलिशिंग और निर्माण गतिविधियाँ बढ़ेंगी, जिससे कारोबार के लिए आउटसोर्सिंग पर निर्भरता कम होगी। स्किल ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से कारीगरों का कौशल उन्नत होगा और गुणवत्तामानक उत्पाद बाजार में उपलब्ध होंगे।रायपुर और व्यापक रूप से छत्तीसगढ़, देश के प्रमुख सराफा व्यापारिक केंद्रों में शामिल होने की संभावनाएँ तेज होंगी।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)