ब्रेकिंग: अंबिकापुर के तकिया और कतकालो फिल्टर प्लांट की विद्युत व्यवस्था चौपट हो जाने से शहर में रविवार को सुबह की पाली में पानी वितरण प्रभावित... दूसरे पाली में शाम को होगी सप्लाई

ब्रेकिंग: अंबिकापुर के तकिया और कतकालो फिल्टर प्लांट की विद्युत व्यवस्था चौपट हो जाने से शहर में रविवार को सुबह की पाली में पानी वितरण प्रभावित... दूसरे पाली में शाम को होगी सप्लाई

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 

शनिवार की शाम तेज चमक गरज के साथ झमाझम बारिश से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के तकिया और कतकालो फिल्टर प्लांट की विद्युत सप्लाई चौपट हो जाने से शहर के पानी टंकी नहीं भर पाए, जिसका पेयजल सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। आज रविवार को सुबह की पाली में पानी सप्लाई बाधित रहने से आम जन हलाकान राम इधर पानी सप्लाई नहीं हो पाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा मुनादी करा जानकारी नहीं दिए जाने से शहर वासी निर्धारित समय में पंप चालू कर पानी आने की बाट जोहते रहे। नागरिकों का कहना है कि आपात स्थिति में भी पानी सप्लाई नहीं हो पाने से नागरिकों को सूचना देने प्रबंध होना चाहिए। निगम की बेपरवाही के चलते शहर के 20 हजार से अधिक जल उपभोक्ताओं को प्रशासन होना पड़ा। बताया जा रहा है कि विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने से ऐसी स्थिति बनी। विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)