मैनपाट।। खबरी गुल्लक।। महेश यादव
सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में चोरों ने बिजली विभाग को 60 हजार से अधिक की चपत लगाते हुए एक हजार पांच सौ मीटर एबी केबल वायर पार कर दिया। आश्चर्य की बात तो यह है चोरों ने एक नहीं,दो नहीं,बल्कि 20 खम्भे में लगे उक्त केबल वायर की चोरी की मगर किसी को भनक तक नहीं लगा। मैनपाट में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री ने कमलेश्वरपुर थाना में FIR दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि मैनपाट के ग्राम समनिया - नगाडांड के बीच लगे विद्युत खंभे में उक्त वारदात हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है,अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
ज्ञात को कि मैनपाट क्षेत्र में विघुत उपकरण लंबे समय से चोरों के निशाने पर रहे हैं। कई बार विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी हो चुकी है। मगर पुलिस के हाथ खाली है।




