अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दरिमा में हाल ही में खोली गई शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान को बंद कराने एक ग्रामीण ने अनोखा रास्ता निकाला, बड़ा दमाली में आयोजित सुशासन तिहार के शिविर में मुनेश्वर सिंह नामक युवक ने प्रशासन से महुआ शराब बेचने का लाइसेंस मांग डाला। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आबकारी विभाग के माध्यम से गांव-गांव में अंग्रेजी शराब दुकानें खोल रही है, इसलिए रोजगार की दृष्टि से उन्हें भी महुआ शराब बेचने का अधिकार मिलना चाहिए। दरअसल मुनेश्वर ने यह आवेदन अंग्रेजी शराब दुकान बंद कराने व्यंग्यात्मक लहजे में महुआ शराब बेचने लायसेंस मांगा।
आवेदक ने कहा है कि आदिवासी अंचल सरगुजा में आदिवासियों को पारंपरिक तौर पर पांच लीटर तक महुआ शराब बनाने की छूट दी गई है। तो उन्हें बेचने लायसेंस भी दे। दरिमा क्षेत्र की महिलाएँ भी मंगलवार को बड़ी संख्या में अम्बिकापुर जाकर सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुकी हैं और उन्होंने अंग्रेजी शराब दुकान बंद कराने की मांग की, परन्तु अब तक उसे बन्द नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दरिमा में खोली गई अंग्रेजी शराब दुकान का नकारात्मक प्रभाव युवाओं व विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।




