दिल्ली उड़ान 1 जून से होगी बंद... ईंधन- खर्च ने दिया बड़ा झटका

दिल्ली उड़ान 1 जून से होगी बंद... ईंधन- खर्च ने दिया बड़ा झटका

khabrigullak.com
By -
0

रायपुर।। खबरी गुल्लक।।

एयर इंडिया और इंडिगो ने बढ़ते ईंधन भाव और ऑपरेशनल खर्च के हवाले से कई उड़ानों में कटौती की घोषणा की है।  रायपुर- दिल्ली की दोपहर उड़ान 1 जून से बंद रहेगी। रायपुर-लखनऊ- भुवनेश्वर केवल चार दिन और रायपुर-पुणे- चेन्नई तीन दिन ही चलेंगी। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को री- शेड्यूल, वैकल्पिक उड़ान या पूरा रिफंड देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल रायपुर-दिल्ली मार्ग पर 8 फ्लाइट्स संचालित होती थीं 6 इंडिगो, 2 एयर इंडिया। एयरलाइनों के मुताबिक आधिकारिक शेड्यूल परिवर्तन जल्द जारी किया जाएगा।  साथ ही अहमदाबाद में रविवार शाम आईपीएल 2026 फाइनल के कारण टिकटों की मांग आसमान छू रही है; रायपुर- अहमदाबाद की एकमात्र डायरेक्ट फ्लाइट के कारण किराये सामान्य 5–6 हजार से बढ़कर 13–18 हजार तक पहुंच गए हैं।  



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)