आंधी-बारिश में पेड़ का गिरा डंगाल .. दबने से तीन किशोरों की मौत.. गांव में शोक

आंधी-बारिश में पेड़ का गिरा डंगाल .. दबने से तीन किशोरों की मौत.. गांव में शोक

khabrigullak.com
By -
0

 

 कोरबा।।खबरी गुल्लक।।  

शनिवार शाम कोरबा  जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़  चोरकाडांड़ में अचानक आई तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ की  टहनी टूटकर नीचे गिरने से दो किशोर की मौके 2 मौत हो गई जबकि एक घायल किशोर की इलाज के लिए बिलासपुर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक किशोरों की पहचान शिवम 15 वर्ष, कमलेश 17 वर्ष,  इद्रिश तिर्की 17 के रूप में की गई।

पुलिस ने बताया कि शिवम, कमलेश व इद्रिश तिर्की  शनिवार को बस्ती के बाहर घूमने निकले थे। वापस लौटते समय मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी पेड़ की एक भारी शाखा अचानक टूटकर उन पर गिर गई।  लोगों ने बताया कि घटना इतनी भयानक थी कि तीनों किशोर वहीं नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में तीनों को पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिवम व कमलेश को मृत घोषित कर दिया। इद्रिश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इद्रिश को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के एक बड़े अस्पताल ले जाया जा रहा था। पाली से लगभग 10–15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वाहन में ही इद्रिश ने दम तोड़ दिया। स्थानीय अस्पताल व परिजनों ने बाद में उसकी भी मौत की पुष्टि की। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)