दमोह।। खबरी गुल्लक।।
दमोह के फुटेरा वार्ड क्रमांक-3 में एक निजी निर्माण स्थल पर नींव खोदते समय मिट्टी में दबा एक हांडी मिला,जिसमें ब्रिटिश जमाने का 43 चांदी के सिक्के थे। यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। कौतूहलवश बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। खबर के बाद पुलिस ने मौके से 42 ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मजदूरों का दावा है कि जमीन से करीब 35 किलो तक चांदी के सिक्के निकले थे जिन्हें कथित तौर पर कुछ लोगों ने छिपा लिया।
बताया जा रहा है कि सरकारी शिक्षक आलोक सोनी के पैतृक आवास के समक्ष निर्माणाधीन मकान की नींव खोदने के दौरान यह जमीन में गड़ा खजाना मिला। मजदूर नींव की खुदाई कर रहे थे, तभी मिट्टी के भीतर दबा एक मिट्टी या धातु का घड़ा मिला। हंडा खोलते ही उसमें पुराने चांदी के सिक्के दिखे और यह खबर फैलते ही आसपास के लोगों का तांता लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना के थाना निरीक्षक मनीष कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। भारी भीड़ और संभावित कानून- व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारीयों ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और स्थल को प्रशासनिक निगरानी में ले लिया।
पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच के दौरान हंडे से 42 चांदी के सिक्के जब्त कर सीलबंद कर लिए हैं। सिक्कों को सुरक्षित रखकर आगे की विधिक और पुरातात्विक जांच के लिए संबंधित विभागों को सूचित किया गया है।
मजदूरों के दावे के तहत लगभग 35 किलो चांदी के सिक्के निकले थे और उनमें से कुछ छिपा लिए गए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं कर पाए हैं और इस दावे की सत्यता की जांच की जा रही है।




