ADD

पार्षद मनोज गुप्ता के संकल्प से अंबिकापुर के बदहाल संत हरकेवल तालाब की बदली तस्वीर... नाली सड़क जैसे विकास कार्यों ने भी पकड़ी रफ्तार

0

  

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।6 मई 2026

 शहर के माता राजमोहिनी देवी वार्ड में पार्षद मनोज गुप्ता के नेतृत्व ने वर्षों पुरानी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंका है। कभी कचरा, गंदगी और शैवाल से पटे संत हरकेवल तालाब को साफ- सुथरा बनाने के बाद वार्डवासियों ने पहली बार यहां छठ पूजा का आयोजन किया था।  मोहल्लेवासियों ने पार्षद मनोज गुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वार्ड की सूरत पूरी तरह बदल गई है। पहले संत हरकेवल तालाब संक्रमण का केंद्र बन चुका था। शैवाल, प्लास्टिक कचरा और गंदे पानी से घिरा यह तालाब वार्डवासियों के लिए अभिशाप था। गर्मियों में दुर्गंध और मानसून में जलभराव ने जीवन को कठिन बना दिया था। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान मनोज गुप्ता ने स्पष्ट वादा किया था यदि आपने मुझे मौका दिया, तो सबसे पहले इस तालाब की सूरत बदल दूंगा।  वार्डवासियों ने उनका विश्वास जीता और उन्हें पार्षद चुना। पदभार संभालते ही गुप्ता ने कम समय में तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान शुरू कर दिया। बीते छठ पूजन से ठीक पहले यह कार्य पूरा हो गया, जिससे श्रद्धालु पहली बार तालाब में स्नान कर पूजा अर्चना कर सके। स्थानीय निवासी रमेश साहू ने कहा, पार्षद जी के बिना यह संभव न था। उन्होंने रात-दिन मेहनत की। मनोज गुप्ता केवल तालाब तक सीमित नहीं रुके। युवा और जुझारू पार्षद के रूप में उन्होंने वार्ड की नाली, सड़क और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं पर भी कड़ा प्रहार किया है। टूटे-फूटे नालों से परेशान मोहल्लों में अब पक्की नालियां बन रही हैं, जबकि जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण तेजी से हो रहा है। वार्डवासी मीना देवी ने सराहना करते हुए बताया कि पहले कचरा इकट्ठा होता रहता था, अब नियमित सफाई से मोहल्ला चमक रहा है। पार्षद मनोज गुप्ता हर घर पहुंच पहुंच रहे हैं, समस्या सुन काम भी करा रहे हैं। उनके प्रयासों से वार्ड में स्वास्थ्य और स्वच्छता का स्तर ऊंचा हुआ है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ मिला है।

पार्षद मनोज गुप्ता ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय उच्च नेतृत्व को भी दिया। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल और महापौर मंजूषा भगत की पहल पर क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त राशि मंजूर हुई है। मैं स्वयं वार्डवासियों के साथ भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लेता हूं। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वर्षा ऋतु से पहले वार्ड के कई मोहल्लों में नाली और सड़क निर्माण पूर्ण हो जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को साफ- सुथरा और सुविधाजनक जीवन मिले। आने वाले दिनों  काम और तेज होगा। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)