अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियानवयन व नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों को अपनाने को लेकर अंबिकापुर कैथोलिक धर्म प्रांत के विद्यालयों में कार्यरत चार सौ शिक्षक शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेंट जेवियर बी एड कॉलेज में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में अंबिकापुर कैथोलिक धर्मप्रांत के विद्यालयों के निर्देशक जॉन जयसवाल कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मप्रांत के अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर,कोरिया, एमसीबी और बलरामपुर सहित पांच जिलों में एक साथ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हुआ है जिसमें आठ सौ पचास शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। विदित हो कि अंबिकापुर धर्म प्रांत में कुल दो सौ आठ विद्यालय तीन महाविद्यालय संचालित किया जा रहे हैं जिसमें 2545 शिक्षक व लगभग 70,000 विद्यार्थी अध्यनरत है।
इस अवसर पर डाइट के प्राचार्य के सी गुप्ता ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत समस्त नई शिक्षण नीतियों का समावेश होगा डिजिटल तकनीक के समुचित उपयोग के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु नवीन दृष्टिकोण भी होगा। संस्थान इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करके शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों में डॉ पुष्पा सिंह, श्रीमती पूनम सिंह,श्रीमती रेखा राय,श्रीमती सूरज कांती गुप्ता,श्रीमती दीप्ति शुक्ला,ममता किंडो व श्रीमती अंजलि बड़ा रहीं।अंत मे सभी प्रशिक्षणथियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस अक्सर पर संस्था के उपाध्यक्ष विलियम उर्रे, बोनिफास कुजूर, जस्टिन तिग्गा व संतोष एक्का आदि भी उपस्थित रहे।



