कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने दी चेतावनी: नायब तहसीलदार से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा "आंदोलन" .. सीतापुर विधायक और समर्थकों पर लगा है मारपीट का आरोप..

कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने दी चेतावनी: नायब तहसीलदार से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा "आंदोलन" .. सीतापुर विधायक और समर्थकों पर लगा है मारपीट का आरोप..

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक।। 27 मई 2026 ।।

 सरगुजा के राजापुर  में नायब तहसीलदार  तुषार मानिकपुरी के साथ कथित तौर पर सीतापुर विधानसभा के विधायक  रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की घटना ने अब तुल पकड़ लिया है। कनिष्ठ प्रशासनिक संघ जिला सरगुजा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर  मामले की निष्पक्ष और सख्त जांच व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी  है। कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के बैनर तले राजस्व अधिकारियों ने कहा है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्यवाई नहीं हुई तो जिले के सभी तहसीलदार,नायब तहसीलदार, एसडीएम, पटवारी,राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे। 

            संघ के पत्र में आरोप लगाया गया है कि  आज  27.05.2026 को मैनपाट के राजापुर तहसील कार्यालय में तुषार मानिकपुरी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे, तभी अचानक विधायक और उनके साथ आए कुछ समर्थकों ने  न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि मारपीट भी किए। संघ ने घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि यह कृत्य न सिर्फ एक अधिकारी के प्रति आक्रमण है, बल्कि प्रशासन के सम्मान एवं शांति-व्यवस्था पर भी हमला है।

कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने  कलेक्टर को एक औपचारिक शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ उचित और न्यायसंगत कार्यवाही की मांग की है। पत्र में संघ ने कहा है कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। संघ ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

          इस मामले में सीतापुर विधायक की बहन श्रीमति सीमा निवासी कोटछल ने आरोप लगाया है कि राजापुर तहसील में उन्होंने एक प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिया था। नायब तहसीलदार कई दिनों से टालमटोल कर रहे थे। आज वे कार्यालय में पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि विधायक और विधायक के समर्थकों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है।  इस संबंध में विधायक रामकुमार टोप्पो से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। 


इस संबंध में दोनों पक्ष के द्वारा सीतापुर थाना में शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के  बाद 7जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

नायब तहसीलदार ने अंबिकापुर कोतवाली में  शिकायत की है। 

कोतवाली में शिकायत करते नायब तहसीलदार व तहसीलदारगण

दोनों पक्ष से मिली घटना की जानकारी,जांच में आए तथ्यों के अनुरूप होगी कार्रवाई - कलेक्टर अजीत वसंत 

इस मामले में सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने मीडिया से कहा कि उन्हें दिनों पक्ष से जानकारी मिली है। विधायक के द्वारा नायब तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है जबकि तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के द्वारा विधायक और उन्हें समर्थकों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच चल रही है,जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)