पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा ने कहा - रक्तदान है सबसे बड़ा दान, स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवीय सेवा का प्रेरणादायी संदेश

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा ने कहा - रक्तदान है सबसे बड़ा दान, स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवीय सेवा का प्रेरणादायी संदेश

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 

 मानव सेवा व सामाजिक दायित्व के जीवंत उदाहरण के रूप में आज सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  दीपक कुमार झा ने  शासकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान किया।  भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा द्वारा संचालित निरंतर स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत महानिरीक्षक को चल रहे अभियान और रक्त उपलब्धता की स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने मौके पर स्वयं आगे आकर रक्तदान करके समाज के सभी सक्षम नागरिकों से नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की अपील की। उनकी इस संवेदनशील और प्रेरक पहल ने न केवल सरगुजा संभाग बल्कि पूरे प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है।

पुलिस महानिरीक्षक श्री झा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, एक स्वस्थ नागरिक द्वारा किया गया रक्तदान अनेक परिवारों के लिए आशा और जीवन का आधार बन सकता है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ- साथ हर व्यक्ति को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए समय-समय पर रक्तदान में भाग लेना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी न होने पाए।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेके दामले, चिकित्सक डॉ. अर्पण सिंह चौहान, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. जगरानी लकड़ा, मेडिकल कॉलेज के अन्य चिकित्सकगण, ब्लड सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा एवं ब्लड सेंटर ने नागरिकों से पुनः अपील की है कि वे स्वैच्छिक रूप से रक्तदान के लिए आगे आएं और किसी भी आपातकालीन स्थिति में रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग दें। संस्था ने यह भी कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से केवल जीवन नहीं बचते, बल्कि समुदाय में स्वस्थता और आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।


आगे की जानकारी या सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम के लिए संपर्क:

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा

ब्लड सेंटर, राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)