बिग ब्रेकिंग: दरिमा में तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, हालत नाजुक.. आज दोपहर हुआ हादसा..

बिग ब्रेकिंग: दरिमा में तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, हालत नाजुक.. आज दोपहर हुआ हादसा..

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर/ दरिमा।।खबरी गुल्लक।। 

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर गैस एजेंसी के समीप आज 27 मई 2025 को दोपहर करीब सवा दो बजे तेज रफ्तार पिकप की ठोकर से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दुर्घटना कारित पिकप का चालक ही दोनों को पिकप में ढोकर अस्पताल ले गया। बताया जा रहा है कि पिकप चालक  गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडर लेने आ रहा था जबकि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। तभी पीकप की चपेट में आ गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा पूर्व में एक युवक की मौत होने की संभावना जता रहे थे, चिकित्सालय में दोनों की सांसे चलने पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया। 

 मिली जानकारी अनुसार मोटर सायकल क्रमांक cg12BJ8440 निवासी शालही सूरजपुर छोटे लाल पिता गोरे लाल उराव अपने ससुराल नावापारा खुर्द गोंदुल के यहां विवाह कार्य क्रम में शामिल होने 24 मई से आया हुआ था आज दोपहर करीब सवा 2 बजे अपने साथी सोनबरसा पखनापारा निवासी देवलाल पिता मोहर साय के साथ दरिमा के तरफ आया हुआ था,  तभी विपरीत दिशा अंबिकापुर की ओर से पिकप सोल्ड का चालक लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल को ठोकर मार दिया जिससे मोटर सायकल सवार जा फेकाय सवारो के सर में गंभीर चोटे आई हे दरिमा सामुदायिक केंद्र में डॉ. सूरज सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार कर अंबिकापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। अगर हेलमेट पहने  रहते तो इतना गंभीर चोटे सिर में नहीं आता ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)